Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर मे ई रिक्शा यूनियन के सात पदो के लिए चुनाव तिथि घोषित, 1 सितंबर को होगा चुनाव हर्षवर्धन सिंह रावत (संरक्षक)

admin

Tue, Aug 20, 2024

रिपोर्ट /आबिद सिद्दीकी

टनकपुर/ नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा यूनियन की बैठक का सोमवार को आयोजन किया गया। बैठक में 1 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए विस्तृत चर्चा की गई। यूनियन के संरक्षक हर्षवर्धन सिंह रावत ने बताया कि ई-रिक्शा यूनियन के चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यूनियन के सभी साथियों से मशवरा करने के बाद चुनाव के लिए 1 सितंबर दिन रविवार निश्चित किया गया है उन्होंने बताया कि सात पर्दों के लिए होने वाले चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव, कोषाध्यक्ष और दो सदस्यों के पदों के लिए 1 सितंबर को मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए ₹2000 रूपये उपाध्यक्ष के लिए ₹1000 रूपये और सदस्यों के लिए ₹200 रूपये नामांकन प्रपत्र शुल्क निर्धारित किया गया है। बताया कि 20 अगस्त से नामांकन पत्रों की बिक्री 21 अगस्त को सुबह 10:00 दिन में 2:00 तक नामांकन गांधी मैदान में होंगे 22 अगस्त को नाम वापसी 23 अगस्त को आपत्ति 24 अगस्त को चुनाव  चिह्न का आवंटन और मतदान 1 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 तक किया जाएगा मतदान नगर पालिका टनकपुर के सभागार में होगा मतदान के पश्चात मतगणना प्रारंभ की जाएगी चुनाव ओमप्रकाश शर्मा, इसरार हुसैन, अनीस सहित पांच सदस्यों की देखरेख में संपन्न किया जाएगा। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता अतिकुर रहमान, भगवान आर्य, मुजफ्फर अंसारी, रईस उद्दीन आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें