Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

: टनकपुर: रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास से नहीं हटाया जा सका अतिक्रमण, अधूरी तैयारी के साथ उतरी थी टीम

admin

Sat, Sep 28, 2024

■●>> कुमाऊं परिक्षेत्र वन विकास निगम के सदस्य हरिश्चंद्र भट्ट के हस्तक्षेप के बाद डीएम ने संयुक्त सर्वे कराए जाने के दिए निर्देश

रिपोर्ट/ आबिद सिद्दीकी

टनकपुर: शनिवार को रेलवे प्रशासन के द्वारा  अतिक्रमण हटाने के लिए  तैयारी की गई थी। लेकिन रेलवे प्रशासन की सारी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। रेलवे प्रशासन अपने इस मनसुबे में कामयाब ना हो सका। क्योंकि जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद  रेलवे की टीम को अपने कदमो को वापस खींचना पड़ा।

बताया जा रहा है कि सोमवार को तहसील और पालिका प्रशासन की मौजूदगी में संयुक्त सर्वे करने के उपरांत ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आज की कार्रवाई के दौरान रेलवे विभाग की ओर से स्टेशन अधीक्षक के डी कापड़ी, आरपीएफ उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश सहित रेलवे बल मौजूद रहा।

अतिक्रमण के मामले में रेलवे विभाग के सेक्शन इंजीनियर राम आनंद ने बताया कि भारत अमृत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन में कई प्रकार के कार्य निर्माणधीन है। लेकिन रेलवे की भूमि में अतिक्रमण कर रह रहे लोगों की वजह से निर्माणधीन कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। बताया कि टनकपुर रेलवे परिसर के आसपास दोनों तरफ सड़क किनारे पर अतिक्रमण है। इस दौरान सड़क के दोनों और कच्चे और पक्के मकान बने हुए हैं।  

 अभी दो रोज पूर्व  भी रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। जिसमें रेलवे ने मौके से   दो खोखे सहित अन्य अतिक्रमण को हटाया था। आज शनिवार को भी रेलवे प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाया जाना था। 

इधर रेलवे प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को हटाने की  सारी की सारी तैयारी उस वक्त धरी की धरी रह गई। जब जिलाधिकारी का फरमान आया। आखिरकार रेलवे प्रशासन की ओर से  कार्रवाई  को क्यों रोक दिया गया।

इस मामले में हम आपको बताते हैं। इस संदर्भ में प्रभावित लोगों ने कुमाऊं क्षेत्र वन विकास निगम के सदस्य हरिश्चंद्र भट्ट और पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार सहित जन् प्रतिनिधियों को सूचना दी की रेलवे विभाग उनके आसियानों को तोड़ने की कार्रवाई कर रहा है।

और पिछले  कई दिनों से वर्षा भी हो रही है। ऐसे में हम जाएं तो जाएं कहां पीड़ितों का हाल सुनकर तुरंत आनन- फानन में वन विकास निगम के सदस्य हरिश्चंद्र भट्ट और पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। इस बीच श्री भट्ट की रेलवे अफसरो से गहमा गहमी  भी हो गई।

उन्होंने इस बीच दूरभाष पर जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे से दूरभाष से वार्ता की और कहा कि यह सभी प्रभावित लोग  पिछले कई वर्षों से यहां पर निवास कर रहे हैं जबकि पूर्व में हुई बैठकों में यह निर्देश दिया गया था कि जब तक संयुक्त रूप से सर्वे ना हो कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने संयुक्त सर्वे किए जाने की मांग की। श्री भट्ट से वार्ता होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई को रोक दिया है। अगली कार्रवाई सोमवार तक होने की बात कही गई है। जिसमें तहसील और रेलवे प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से सर्वे कर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी से वार्ता करने के दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमजद भाई, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर,  मंडल महामंत्री शशांक गोयल, सहित तमाम स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें