Wed 14 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: आवारा पशुओं से मनिहार गोठ के किसान परेशान, पशुओं का झुंड कर रहा है फसल को चौपट किसानों को हो रहा भारी नुकसान

admin

Fri, Dec 27, 2024

टनकपुर/ ग्राम पंचायत मनिहारगोठ के किसान आवारा पशुओं के आतंक से बेहद परेशान हैं। बताया जा रहा है कि आवारा पशुओं  का झुंड किसानो की फसल को बर्बाद कर रहा है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है । क्षेत्र के किसानो ने उच्च अधिकारियों से इस समस्या से निदान दिलाए जाने की मांग की है।

किसान रियासत हुसैन, अहमद हुसैन, मोहम्मद यूनुस, लतीब हुसैन, इब्राहिम हुसैन सहित तमाम किसानों ने बताया कि की रात के समय लगभग एक दर्जन आवारा पशुओं का झुंड आकर उनकी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। किसानों ने बताया कि आवारा पशुओं के आतंक से क्षेत्र के किसान परेशान है। पीड़ित किसानों ने जनपद के आला अधिकारियों से इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें