Thu 27 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

: गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल आरव के उपचार के लिए भाजपा नेता द्वारा की गई आर्थिक मदद

admin

Wed, Nov 6, 2024

■■ भाजपा नेता आनन्द ने परिजनों को दी 25 हजार रुपए की सहायता

लोहाघाट। बीते दिनों लोहाघाट के राईकोट गांव में गुलदार के हमले से 3 वर्षीय बालक आरव गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले गए थे। बालक के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिसके बाद आरव सकुशल वापस अपने घर पहुंचा। लोहाघाट के युवा भाजपा नेता व बीआईटीएम निदेशक आनंद अधिकारी राईकोट गांव पहुंचे तथा आरव के परिजनों से मुलाकात कर आरव का हाल-चाल जाना। परिजनों ने बताया बच्चा अब स्वस्थ है आनंद अधिकारी ने परिजनों को ढाढस बताते हुए कहा मां झूमा की कृपा से बालक की जान बच गई जिसके लिए वे भगवान को धन्यवाद देते हैं। वहीं उन्होंने परिवार को 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद करते हुए आगे भी हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। इस दौरान अधिकारी ने आरव से बात की उन्होंने कहा आरब काफी बहादुर बच्चा है भगवान इसे दीर्घायु रखें वहीं अब आरब अपने घर आकर काफी खुश है आरब के पिता ईश्वर सिंह ने उनका हाल-चाल जानने के लिए आनंद अधिकारी को धन्यवाद दिया इस दौरान दिनेश बिष्ट (दान) ,शिक्षक कुवर प्रथोली ,मोहन सिंह कुवर, उमेद सिंह मेहता, मनोज सिंह कुंवर, इं अशोक कुंवर,मनीष कुंवर आदि मौजूद रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें