Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर में कोतवाली पुलिस कार्यालय के सामने खड़े ट्रक में लगी आग, मचा हड़कंप

admin

Tue, Jan 23, 2024

टनकपुर / ( आबिद सिद्दिकी) कोतवाली पुलिस कार्यालय के ठीक सामने खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे  वहां पर अफरा-तफरी का माहौल छा गया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर तत्काल पहुंच गया। तब जाकर बड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया गया।

बतादें कि सोमवार की रात्रि 10 बजे कोतवाली पुलिस ऑफिस के ठीक सामने  ट्रक संख्या uk05 CA1052 खडा था। जिसमें अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना काफी मुश्किल था।  काफी मशक्कत के बाद फायरबिग्रेड की वाहन आई, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया।

इतने में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर कोतवाली पुलिस के अधिकारियों ने ट्रक का मुआयना किया । हालांकि इस सन्दर्भ में कोई भी तहरीर पुलिस को प्राप्त नहीं  हुई है। 

Tags :

जरूरी खबरें