: कुमाऊं रेजीमेंट टनकपुर, बनबसा, खटीमा के पूर्व सैनिकों ने धूमधाम के साथ मनाया महाराजा डे
admin
Mon, Sep 9, 2024
रिपोर्ट /आबिद सिद्दीकी
बनबसा / भारतीय सेना की नौ कुमाऊं रेजीमेंट के टनकपुर, बनबसा, खटीमा के पूर्व सैनिकों ने महाराजा डे धूमधाम के साथ मनाया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 07 सिंतंबर 1965 को नौ कुमाऊं रेजीमेंट ने भारत पाक युद्ध में पाकिस्तान के महत्वपूर्ण गांव महाराजा पर कब्जा किया था। इस विजय दिवस को याद रखने को प्रतिवर्ष नौ कुमाऊं रेजीमेंट के जवान इस दिन को धूमधाम से मनाते हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार के दिन खटीमा में आयोजित महाराजा डे दिवस पर हुए कार्यक्रम में नौ कुमाऊं रेजीमेंट के बनबसा टनकपुर के कई पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया। कैप्टन पुष्कर सिंह की अध्यक्षता और कार्यक्रम में बनबसा से पहुंचे कैप्टन हरीश चंद्र कापड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्यअतिथि कैप्टन मानी चंद रहे। बताया गया कि वर्ष 1965 को नौ कुमाऊं रेजीमेंट ने सात सितंबर को पाकिस्तान में महत्वपूर्ण गांव महाराजा के पर विजय प्राप्त कर इसे कब्जा लिया था। जो भारतीय सेना का स्वर्णिम इतिहास है। इस युद्ध में नौ कुमाऊं के एक जेसीओ और छह जवान शहीद हुए थे। करीब 19 जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। नौ कुमाऊं की इस वीरता पूर्ण कार्य को देखते हुए भारत सरकार ने नौ कुमाऊं को एक वीर चक्र, चार मैनसन डिस्पैच, चार कमांडेसन कार्ड और बटालियन को थियोटर आफ पंजाब से नवाजा था। शनिवार को हुए कार्यक्रम में वीर नारी पार्वती देवी पत्नी शहीद हवलदार दान सिंह, कलावती देवी पत्नी शहीद प्रकाश चंद्रा, लक्ष्मी देवी पत्नी शहीद होशियार सिंह को सम्मानित किया गया। वहां कैप्टन पदम चंद, कैप्टन सोबन सिंह, कैप्टन लक्ष्मण सिंह, कैप्टन कुंदन सिंह, कैप्टन जनक बहदुर चंद, हवलदार सुरेश चंद, फकीर सिंह, विक्रम सिंह, महिमन सिंह आदिने सहयोग दिया।
Tags :