Mon 04 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

: राज्य स्थापना की खुशी एवं मार्चूला बस दुर्घटना की त्रासदी के बीच सादगी से मनाया गया स्थापना दिवस

admin

Sat, Nov 9, 2024

■□■जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने मॉडल जिले चंपावत में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का किया उल्लेख■□■

□■□गणेश दत्त पांडे□■□

चंपावत। राज्य आंदोलनकारियों व प्रतियोगियों को किया सम्मानित। गौरलचौड़ मैदान मे आज राज्य स्थापना दिवस की 24वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर उम्र व वर्ग के लोगों ने चंपावत को मॉडल जिला बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रमों की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय द्वारा की गई। जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने अमर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण कर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें जिला प्रशासन की ओर से शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा राज्य स्थापना के बाद उत्तराखंड ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष जब राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाएंगे तब हमारा यह मॉडल जिला विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित की गई उपलब्धियों का गवाह बनेगा। जिलाधिकारी ने जिले के नियोजन में लगे हाथों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जनपद हर क्षेत्र में नए आयाम व मुकाम स्थापित करेगा। उन्होंने जनपद में एनआरएलएम के प्रयासों से लखपति दीदी सोनू भंडारी,रेखा बोहरा एवं हेमा उपाध्याय समेत विभिन्न योजनाओं से जुड़ी महिलाओं व लाभार्थियों को सम्मानित किया। स्कूली बच्चों की हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। जिलाधिकारी ने नवगठित जिला रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों को समारोहपूर्वक शपथ दिलाई। इस अवसर पर पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई थी जिसमें अव्वल प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय उत्पादों एवं अन्य वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई थी जिसका जिलाधिकारी समेत सभी ने निरीक्षण किया। जिले के प्रत्येक क्षेत्र में भव्य तरीके से यह कार्यक्रम मनाया गया। सभी लोगों ने प्रधानमंत्री का संदेश भी सुना। कार्यक्रमों का संचालन जीवन कलौनी ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी,विनीता फर्त्याल,राज्य आंदोलनकारियों बसंत तड़ागी,नवीन मुरारी,शंकर पाण्डे, एस एन पाण्डे, बहादुर फर्त्याल,हरगोविंद बोहरा समेत एडीएम हेमंत वर्मा,एसडीएम सौरभ असवाल,सीडीओ संजय कुमार सिंह आदि तमाम अधिकारी भी मौजूद थे।

¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤¤

पुलिस विभाग द्वारा भी लगाई गई थी प्रदर्शनी

चंपावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के दिशा निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाकर महिलाओं को जहां डरें नहीं, सहे नहीं, तुरंत कॉल करें का संदेश दिया, वहीं नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को परिवार एवं राष्ट्र के लिए घातक बताते हुए सभी लोगों से इस महामारी से समाज को बचाने की भी अपील की गई।

Tags :

जरूरी खबरें