: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मनिहार गोठ में लगाया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर
admin
Tue, Sep 19, 2023
टनकपुर / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में यहां ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में सेवा सप्ताह पकवाड़े के तहत चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। निशुल्क लगाए गए चिकित्सा कैंप में तमाम ग्रामीणों ने लाभ उठाया।

प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार को ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चंपावत के जिला अध्यक्ष अमजद हुसैन के सौजन्य से मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया । आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद शाहिद ने चिकित्सा कैंप मे ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाईया दी। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डाक्टर मोहम्मद शाहिद हुसैन ने बताया कि कैंप में शुगर, ब्लड प्रेशर, माइग्रेन, खांसी, बुखार आदि रोग से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
इस अवसर , जिला उपाध्यक्ष अब्दुल माजिद, जिलामहामंत्री शाहिद अली, मस्जिद कमेटी के सदर हाजी सफीकुर्रमान , ज़िला मंत्री मो0 कमर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
Tags :