Mon 04 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

: 6 नवंबर से मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में आठ सदस्यीय दन्त चिकित्सकों का दल लोगों का करेगा मुफ्त उपचार

admin

Sat, Nov 2, 2024

■ ■ चिकित्सालय में चल रहा है विशेष हड्डी, जोड़ रोग, दन्त रोग व महिला चिकित्सा शिविर।

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में 6 नवंबर से कोलकाता से दंत रोग विशेषज्ञों की आठ सदस्यीय विशेष टीम डॉ सुदीप्त दत्ता के नेतृत्व में आ रही है। 14 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष दंत चिकित्सा शिविर में तीन दंत रोग विशेषज्ञ एवं विशेष उच्च तकनीकी टीम आ रही है। चिकित्सालय की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के उन विद्यालयों में स्कूली बच्चों के दातं लगाएगी जिनके पूर्व में किए गए परीक्षण के बाद निकाले गए दांतों के स्थान पर नए दातं लगाए जाएंगे। साथ ही यह टीम चिकित्सालय में भी उपचार करेगी। चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज के अनुसार चिकित्सालय में 27 नवंबर तक डॉ सुनील गोडबोले हड्डी तथा जोड़ रोग चिकित्सा, इसी प्रकार इसी अवधि तक डॉ स्नेहा गोडबोले दंत चिकित्सा करेंगी। यहां चल रहे स्त्री रोग चिकित्सा शिविर में डॉ गायत्री, डॉ जयाप्रभा द्वारा अभी तक सैकड़ों महिलाओं का सफल उपचार कर उन्हें राहत पहुंचाई जा चुकी है। यह शिविर 31 दिसंबर तक चलेगा इसी प्रकार फिजिशियन डॉ अनुज सिंह राणा यहां लगातार अपनी विशेष सेवाएं दे रहे हैं। 6 नवंबर को धर्मार्थ चिकित्सालय की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें