Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: बनबसा मे स्कूल के लिए घर से निकली छात्रा हुई लापता, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

admin

Mon, Sep 9, 2024

बनबसा : कुंदन बिष्ट/ जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र बनबसा में घर से स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिक छात्रा के पिता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा  दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर निवासी नाबालिग छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। स्कूल की छुट्टी होने के पश्चात भी  छात्रा स्कूल से घर नहीं पहुंची। परिजनों ने बालिका की काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। नाबालिग बालिका के पिता ने थाने में तहरीर देकर बालिका को ढूंढने की गुहार लगाई। वहीं थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस  ने 143/3 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एसआई रवि चंद्र जोशी मामले की जांच कर रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें