Tue 13 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी, आगामी 27 सितंबर को पेंशन संबंधी विसंगतियों के समाधान हेतु स्पर्श आउटरीच प्रोग्राम का होगा टनकपुर में आयोजन

admin

Sat, Sep 14, 2024

टनकपुर –  रक्षा लेखा महा नियंत्रक, दिल्ली एवं रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक, सीमा सड़क दिल्ली के समन्वय से आगामी 27 सितंबर 2024 दिन शुक्रवार को पूर्व सैनिकों एवं पारिवारिक पेंशनरों के‌ स्पर्श (पेंशन ) सम्बन्धी विसंगतियों के कारण आ रही कठिनाइयों के समाधान हेतु स्पर्श आउटरीच प्रोग्राम (कैम्प) का आयोजन सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक सैनिक विश्राम गृह निकट पिथौरागढ़ चुंगी, ककराली गेट टनकपुर चंपावत उत्तराखंड में किया जाएगा ।

इस आशय की जानकारी  सुनील पांडे एसीडीए लेखा कार्यालय हीरक (परियोजना) टनकपुर के द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि कैंप  का मुख्य उद्देश्य पेंशनरों को स्पर्श के बारे में जागरूक करना है। इसके अलावा पेंशनरों को स्पर्श के लिए  उपलब्ध सेवाओं  का  हैंड होल्डिंग एवं लाइव डेमो, और पेंशन भोगियों की समस्याओं की पहचान एवं ऑन स्पाॅट पर समाधान के प्रयास के लिए उक्त कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व सैनिकों से स्पर्श संबंधी समस्या निवारण हेतु पेंशन पेपर (पी. पी. ओ.) एवं स्पर्श में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ में लाने के लिए कहा है। गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने  पूर्व सैनिकों एवं पारिवारिक पेंशनरों से अधिक से अधिक संख्या मे कैंप में पहुंचने की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें