Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: उत्तरायणी कौतिक मेले में हरेला क्लब परिवार ने डॉ ललित मोहन रखौलिया का किया सम्मान

admin

Tue, Jan 14, 2025

■■ चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए डॉक्टर एल एम रखौलिया का हरेला क्लब परिवार की ओर से किया गया सम्मान

टनकपुर/ हरेला क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक मेले मे डॉ ललित मोहन रखौलिया,, रेडियोलॉजिस्ट (संयुक्त निदेशक), उप जिला चिकित्सालय टनकपुर,को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया। हरेला क्लब के अध्यक्ष अजय गुरुरानी, ने कहा कि डॉ रखोलिया को चिकित्सा क्षेत्र में शानदार सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।

इनका सेवा धर्म हर किसी को कर्तव्य की सीख देता है। क्लब अध्यक्ष अजय गुरु रानी विनोद जोशी, संरक्षक धर्मेंद्र चंद, पूर्व अध्यक्ष देवी दत्त भट्ट ने शाल ओढाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डॉ रखौलिया द्वारा कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की गई। क्लब के संरक्षक धर्मेंद्र चंद ने बताया कि डॉ रखोलिया को मुख्यमंत्री से लेकर  कई सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा चुका हैं।

Tags :

जरूरी खबरें