Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: हरेला क्लब महिला विंग ने ऊंचौलीगोठ में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

admin

Sat, Dec 16, 2023

टनकपुर / हरेला क्लब महिला विंग की ओर से  ग्राम सभा उचौलीगोठ में निशुल्क  स्वास्थ्य शिविर लगाया गया ।  शिविर में 125 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी गई ।

 शनिवार को लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में महिला विंग की अध्यक्ष सुमन वर्मा ने बताया कि आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए शिविर लगाया गया है ।  शिविर मे महिलाओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी  क्लब की संरक्षिका एवं अनुभवी डॉक्टर प्रभा जोशी  द्वारा दी गई ।  उनके  द्वारा महिलाओं की स्वास्थ संबंधी जांच  कर    स्वास्थ के प्रति जागरूक किया गया,   

शिविर के दौरान सभी को फ्रूट जूस वितरण किए गए, एक दिवसीय लगाए गए स्वास्थ्य शिविर मे गर्भवती महिलाओं, युवा , वृद्ध महिलाओं एवं बालिकाओं  ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया, कार्यक्रम में  उच्योलीगोठ ग्राम प्रधान  पूजा मेहर,  आशा निर्मला  बबीता और आंगनवाड़ी कार्यकत्री गीता चंद, जानकी महर का सहयोग मिला,  स्वास्थ्य शिविर में  उपाध्यक्ष सुनीता गहतोड़ी सचिव पुष्पा मुरारी उप सचिव हेमा जोशी  कोषाध्यक्ष गीता तिवारी, उपकोषाध्यक्ष पार्वती खर्कवाल क्लब के सदस्य रेखा बिष्ट,पूनम गड़कोटी ,पुष्पा जोशी,ज्योत्सना खर्कवाल,कुसुम जोशी आदि मौजूद रहे 

Tags :

जरूरी खबरें