Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मनिहार गोठ में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया विशेष कैंप

admin

Tue, Jan 16, 2024

टनकपुर /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अतिमहत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान शुरू हो गया है। अब स्वास्थ्य कर्मी कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए इन पर पत्रों को साथ में लेकर जाना होगा

Ayushman Card Scheme: उत्तराखंड के चंपावत जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आयुष्मान भवः अभियान के तहत डोर टू डोर कैंप लगाकर कार्ड बनाए जाएंगे। कैंप में लाभार्थियों को राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड भी ले जाना पड़ेगा। बिना इसके आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाएगा।

जिले में आयुष्मान कार्ड योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में डोर टू डोर स्वास्थ्य कार्यकर्ता लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनायेंगे। इसी क्रम में सोमवार को मनिहार गोठ के आंगनबाड़ी केंद्र 4 में स्वास्थ्य कर्मियों ने लगभग 15 लोगों  के आयुष्मान कार्ड बनाएं । इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी पूजा बोहरा, गिरजा राय,  शमशाद बेगम आंगनबाड़ी कार्यकत्री नुसरत, सहित आयुष्मान कार्ड बनाने वाले आलिया नाज, रोशनी, मुजम्मिल, अफसाना, मोहम्मद तमरीस, मोहम्मद सैफ, रुमाइशा, मेहनाज परवीन, मोहम्मद कैफ मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें