Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

: होम्योपैथी एक ऐसी चिकित्सा प्रणाली हैँ, जहां मात्र दो रूपये की पर्ची में किया जाता है सभी रोगों का सफल इलाज,

admin

Sat, Jan 11, 2025

■■ लोहाघाट के होम्योपैथिक अस्पताल में पेटेंट दवाएं आने से रोगियों को मिल रही बड़ी राहत

लोहाघाट| पिछले पांच वर्षों के दौरान यह बात सामने आई है कि एलोपैथिक दवाओ के प्रयोग से ऐसे तमाम रोगियों को क्षणिक लाभ तो मिला लेकिन उनका मर्ज स्थाई रूप से दूर नहीं हुआ| भले ही उनकी जेब खाली होने के बाद उल्टा विरासत में साइड इफेक्ट लेकर आए| इसके ठीक विपरीत मात्र दो रूपये की पर्ची में होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली से ईलाज करने पर विभिन्न रोगों में उन्हें स्थाई लाभ मिला है| यह कहना है हेमा,पार्वती, नेहा, दीपा, बसंती, चन्द्रकला जोशी,एवं अमर सिंह आदि लोगों का| होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए यहां टनकपुर बनबसा समेत अन्य स्थानों में नई होम्योपेथिक चिकित्सालय खोलने की मांग उठी है|इनका कहना हैँ कि उन्हें इस बात का मलाल हैँ कि आज तक उन्होंने इस पेथी कि दवाओं का इस्तेमाल क्यों नहीं किया होगा| हालांकि निदेशालय द्वारा मॉडल जिले में सर्वेक्षण भी किया गया था जिसमें एक दर्जन स्थानों में इस पैथी के अस्पताल खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है|वर्तमान मैं लोहाघाट चंपावत एवं मढवा गांव में ही होम्योपैथिक चिकित्सालय हैं|इस बीच होम्योपैथिक चिकित्सा के निदेशक डॉ बीएल फिरमाल ने पहली बार होम्योपैथी की पेटेंट दवाओ की आपूर्ति किए जाने से रोगियों को काफी राहत मिली है| लोहाघाट में होम्योपैथिक चिकित्सा को नई पहचान दे रही डॉ उर्मिला बिष्ट का कहना है कि जाड़े के दिन हो या समान्य दिन, सर्दी जुखाम, खांसी सुखी बलगम निकलने की बात हो या सूखी खुजली, बीपी, डायबिटीज, हृदय रोग, उदर रोग,शरीर के अन्य अंगों में दर्द, महिलाओं की लिकोरिया समेत तमाम रोगों का हमारे पास अचूक इलाज है| यही वजह है कि इस ओर लोगो का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है| वरिष्ठ फार्मासिस्ट उपेंद्रनाथ गुप्ता का कहना है कि कोरोना काल मै ज़ब आरसैनिक एल्बम -30 दवा जिन लोगों को पिलाई गई, कोरोना उन्हें देखकर चुपके से निकल गया| जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक नगरकोटी के अनुसार विभाग के पास वर्तमान में पर्याप्त पेटेंट दवाये उपलब्ध है तथा जिले में इस पैथी के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ता जा रहा|

Tags :

जरूरी खबरें