: नशे के खिलाफ प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा की ताबड़तोड़ कार्रवाई से होटल संचालको में मचा हड़कंप, पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लोगों ने सराहा
admin
Fri, Feb 21, 2025
टनकपुर/ जनपद चंपावत मित्र पुलिस नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में क्राइम को लेकर सजग है। मित्र पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। आपको बता दे टनकपुर में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अजय गणपति चम्पावत के आदेशानुसार के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर व प्रभारी थाना टनकपुर के निर्देशानुसार सांयकालीन पैदल गस्त पुलिस टीमो का गठन कर टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत शारदा घाट,नेहरू पार्क,अम्बेडकर नगर,टैक्सी स्टैण्ड घसियारा मण्डी,पूर्णागिरी विहार,पीलीभीत चुंगी,पिथौरागढ चुंगी आदि क्षेत्रो में नशा करने वाले और कराने वालों के खिलाफ ताबडतोड कार्यवाही कर होटल/ढाबो की चैकिंग कर होटल /ढाबो पर शराब पिलाने व शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान चलाकर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत 13 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 3250 रुपए का अर्थ दंड वसूलकर आवश्यक काउंसलिंग की गयी।

प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश पर समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। यहां टनकपुर क्षेत्र में कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशे के खिलाफ चलाई जा रही है मुहिम की लोगों ने सराहना की है। नाम न छापने की शर्त पर क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पीलीभीत चुंगी, टैक्सी स्टैंड, रोडवेज स्टेशन रेलवे क्रॉसिंग के समीप होटल ढाबो मे नशेड़ियों का जमवाड़ा लगा रहता है। जिससे कभी भी कोई अप्रिय दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से इन प्रमुख स्थानों पर पुलिस कर्मियों की नियमित रूप से ड्यूटी लगाए जाने की मांग की है।
Tags :