उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में मनिहारगोठ के बच्चों ने मारी बाजी : इंटरमीडिएट परीक्षा में जैद ने 82% तो हाई स्कूल में आशिया ने 84% अंक लाकर क्षेत्र का नाम किया रोशन
Abid Hussain
Sun, Apr 20, 2025
टनकपुर/ ग्राम पंचायत मनिहार गोठ के बच्चों ने इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सैलानीगोठ राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र जैद अली पुत्र जावेद अली ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 82% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। वहीं इसी गांव की हाईस्कूल की छात्रा आशिया नाज पुत्री मोहम्मद उस्मान ने 500 में से 428 मार्क्स प्राप्त कर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया।
क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले इन बच्चों को मस्जिद कमेटी के पूर्व सदर सफीक उर रहमान, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमजद भाई, पूर्व ग्राम प्रधान रेशमा परवीन, बीजेपी बूथ अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, मास्साब जहीर अब्बास, विद्यालय के प्रधानाचार्य जेपी सिंह सहित तमाम सामाजिक लोगों ने परीक्षा में सफल हुए बच्चों को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Tags :