Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर में मुख्यमंत्री के सामने स्थानीय जनता ने करी सिंचाई विभाग व पालिका प्रशासन के कार्यों की प्रशंसा

admin

Wed, Jul 10, 2024

रिपोर्ट: आबिद सिद्दीकी ✍️✍️

टनकपुर••• तारीफ तो सभी को चाहिए। अपने श्रम, अच्छे कार्य और प्रयासों के लिए सराहना व प्रोत्साहन की दरकार हर एक को होती है। प्रशंसा मिलती है तो व्यक्ति दोगुनी मेहनत से काम करता है और आगे बढ़ता है। प्रशंसा श्रम या कार्य के प्रति सम्मान व्यक्त करना भी है।  अच्छे कार्य करने वालों की हमेशा सराहना करनी चाहिए ताकि उनके मन में हमेशा अच्छे कार्य करने की ललक पैदा हो सके। यह बात इसलिए कही गई है।

क्योंकि मंगलवार को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने टनकपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों के द्वारा की गई  प्रशंसा  पर संबंधित विभागों की पीठ थपथपाई ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शारदा घाट में स्थानीय लोगों ने  बताया कि सिंचाई विभाग तथा पालिका प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों के कारण क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के दौरान नुकसान कम हुआ है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री धामी से मांग करते हुए कहा कि इसी प्रकार के बाढ़ सुरक्षा व नगर क्षेत्र में साफ सफाई के कार्य अन्य स्थानों में भी कराए जाय।

 आपको बता दें  मुख्यमंत्री उत्तराखंड  के दिशा निर्देशों पर नवनीत पांडे जिलाधिकारी, आकाश जोशी उप जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में भूपेंद्र प्रकाश जोशी अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में टनकपुर पालिका प्रशासन ने बरसात से पहले नगर क्षेत्र मे सफाई व्यवस्था के साथ नालो की तलीझाड़ सफाई करवाई  थी। इधर बीते चार दिनों पूर्व भारी वर्षा के दौरान भी पालिका के समस्त कर्मचारी अपना फर्ज निभाते हुए क्षेत्र में  मुस्तैदी से डटे रहे। मौसम विभाग की अलर्ट चेतावनी के बाद पालिका प्रशासन की  टीम में बसंत राजचंद, विनोद बिष्ट, अनुराधा यादव, लक्ष्मण सिंह बोहरा, रामरतन ,राकेश ,कमलेश, उर्मिला, संजय, केपीएस के इंचार्ज अनुराग दुबे सहित तमाम पालिका कर्मियों ने वर्षा के दौरान  राहत व बचाव कार्य में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।

Tags :

जरूरी खबरें