Thu 27 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

: टनकपुर में बधाई के नाम पर किन्नरो की वसूली से परेशान लोगों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की करी मांग

admin

Sat, Jan 11, 2025

टनकपुर/ शादी-समारोह समेत अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में किन्नरों की गुंडागर्दी से आमजन परेशान हो चुके है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रमों में पहुंचकर किन्नर मनमर्जी से बधाई (पैसा) लेने के लिए दबाव बनाते हैं। और जो नहीं दे पाता है, उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं. किन्नरों की इन्हीं हरकतों से परेशान होकर शहर के गणमान्य लोगों ने टनकपुर कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

 पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित महिला गीता देवी पत्नी सोमनाथ निवासी विष्णुपुरी कॉलोनी टनकपुर ने बताया कि शनिवार की सुबह 10:30 बजे दो-तीन किन्नर  उनके घर पर अचानक से आ धमके और ₹21000 की डिमांड करने लगे। जब उन्होंने इतनी बड़ी राशि को देने में असमर्थता व्यक्त की तो उनके साथ आए अन्य किन्नरो ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां देते हुए अभद्रता की है। इस संबंध में पीड़ित महिला सहित, दीपक भट्ट, प्रेमचंद, पूनम प्रकाश, भोले, शंकर, बबली, उषा, चंद्रावती, लीलावती, विनोद सिंह, राजू ,सुरेंद्र सिंह, सविता, देवेंद्र कुमार आदि ने पुलिस से उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें