Tue 13 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: मनिहार गोठ में दो पक्षो में हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने किया 13 लोगों के खिलाफ बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज,

admin

Wed, Oct 9, 2024

टनकपुर। नगर से सटी हुई ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि एक पक्ष के मनिहारगोठ निवासी मुजीबुर्रहमान ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि पांच अक्टूबर शाम 7:30 बजे गांव के ही नजीर हुसैन, नफीस हुसैन, नजीब हुसैन, अमन हुसैन,शादाब हुसैन, नरुल हसन, इमरान, इरफान पर एक राय होकर उसके पुत्र आदिल, उवैश के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाने और जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 191 (2) (3), 190, 351 (2) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।दूसरे पक्ष के मनिहारगोठ के ही अमन हुसैन ने आरोपी आदिल रहमान, हारिस अमीन, उवैस, रकीब, मुनीब पर लोहे की रॉड और डंडों और धारदार हथियार से उसके घर में घुसकर उसके भाई को गाली देने, भाई और पिता नजीर हुसैन के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस धारा 191 (1) (2), 190, 333, 115 (2), 351 (2) बीएनएस के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना एस आई ओम प्रकाश को सौंप दी है।

Tags :

जरूरी खबरें