Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: शिवम फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित फाइनल क्रिकेट मैच में उचौलीगोठ ने नायक गोठ को 06 रनों से हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

admin

Wed, Sep 18, 2024

आबिद सिद्दीकी टनकपुर

टनकपुर -  नगर पालिका परिषद के गांधी मैदान में आयोजित आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच के साथ समापन हो गया,फाइनल मैच उचौलीगोठ इलेवन व नायकगोठ इलेवन के बीच खेला गया, उचौलीगोठ ने नायकगोठ को छह रनों से हरा कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया, 

फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, विशिष्ट अतिथि ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, वरिष्ठ व्यवसायी रोहिताश अग्रवाल और पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक पाठक ने किया।

 टॉस जीत कर उचौलीगोठ ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया उचोलीगोठ टीम नें 10 ओवरों में 69 रन बनाए। वहीं स्कोर का पीछा करते हुए नायकगोठ की टीम केवल 63 रन ही बना पाई। इस तरह उचौलीगोठ ने छह रनों से जीत दर्ज कर ट्राफी अपने नाम कर ली। शिवम फाउंडेशन की ओर से विजेता टीम को 21 हजार का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 11 हजार का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई।

क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ़ द मैच सचिन मेहर, मैन ऑफ़ द सीरीज, कुलदीप राय, बेस्ट बेटसमैन ऑफ द टूर्नामेंट कुलदीप रॉय, बेस्ट बोलर अमन सिंह रहे, कार्यक्रम का संचालन मान बहादुर पाल व हरीश भट्ट द्वारा किया गया। मैन ऑफ़ द मैच सचिन मेहर को राकेश इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मयंक गर्ग की ओर से गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिवम फाउंडेशन की ओर से मुख्य अतिथि सहित, पत्रकारों और गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के संरक्षक शशांक गोयल ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष  दीपक  पाठक, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रोहिताश अग्रवाल,हरेला क्लब अध्यक्ष अजय गुरुरानी,पूर्व मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन पांडे, बनबसा नगर अध्यक्ष कमलेश भट्ट, मोनू ठाकुर, अमजद हुसैन, केशव भंडारी, समीर रिजवान,रूचि धस्माना,निखिल गोयल आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें