: टनकपुर नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में नगर के विकास के विषयों पर सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव हुए पास, सेल्फी प्वाइंट आई लव यू सहित कई कार्यो पर लगी मोहर, देखें खबर
admin
Wed, Apr 2, 2025
रिपोर्ट/ आबिद सिद्दीकी टनकपुर
टनकपुर/ नगर पालिका परिषद टनकपुर मे पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता मे पालिका बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सभी वार्ड सभासद मौजूद रहे। बैठक के दौरान वर्ष 2023- 24 एवं 2024- 25 के आय- व्यय की पुष्टि की गई। एवं वित्तीय वर्ष 2025- 26 का बजट सर्वसम्मति से स्वीकृत कर कई प्रस्ताव पास किए गए।
प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को आयोजित नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में हुआ। जिसमें कई प्रस्ताव पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई और उन्हें सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में वार्ड एक के सभासद दिनेश कुमार सक्सेना के द्वारा 200 नए विद्युत पोल लगाए जाने, वार्ड 2 के सभासद हसीब अहमद द्वारा नेहरू पार्क में लगे जिम उपकरण झूले, सेल्फी प्वाइंट आई लव यू आदि की की रिपेयरिंग, सुंदर फूल लगाए जाने, तथा क्षतिग्रस्त शौचालयो की साफ सफाई के साथ रिपेयरिंग आदि कराए जाने के संदर्भ में चर्चा की गई। वहीं वार्ड 3 के सभासद दिलदार अली के द्वारा शास्त्री चौक से रेलवे एरिया तक दोनों ओर इंटरलॉक टाइल्स लगाए जाने, नालियों का निर्माण किए जाने, वार्ड चार के सभासद वकील अंसारी द्वारा वार्ड नंबर चार मछली गली के पास सोलर हैंड पंप लगाए जाने वार्ड पांच के सभासद वर्षा शर्मा द्वारा वार्ड पांच में समस्त क्षतिरस टाइल्स नालियां चैंबर एवं बारात घर के सामने सोलर नल ठीक कराए जाने, वार्ड 6 के सभासद के द्वारा नगर पालिका के कर्मचारियों को रिक्शा, ठेलिया, जीर्ण-शीर्ण एवं खराब हो गई है। उनके स्थान पर रिक्शा तेली सफाई उपकरण पौड़ी पंजी ग्लव्स मार्क्स आदि सामग्री क्रय किय किए जाने, वही वार्ड 7 के सभासद चर्चित शर्मा के द्वारा अंबेडकर मे महापुरुषों की फोटो एवं संदेश के साथ संपूर्ण पार्क की पेंटिंग कार्य कराए जाने वार्ड 8 की सभासद आशा भट्ट द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि वार्ड नंबर 8 एवं संपूर्ण नगर क्षेत्र में कुल नालियो की तलीझाड सफाई कराए जाने एवं समस्त क्षतिग्रस्त नलों को ठीक कराया जाने, तथा महर बुक डिपो से एडवोकेट डूंगरिया जी के घर तक टाइल्स लगवाए जाने, और नजूल के प्लाट फ्री होल्ड कराए जाने पर 20% जमा कर फ्री होल्ड कराए जाने की कार्रवाई का प्रस्ताव रखा गया इसके अलावा वार्ड 9 की सभासद बबीता शर्मा ने जसवंत सिंह जी के घर से सिमी निषाद के घर तक क्षतिग्रस्त टाइल्स का पुनर्निर्माण एवं जगदीश बहादुर से भगवती के घर तक सीसी अंडरग्राउंड नाली का निर्माण किए जाने, वार्ड नंबर 10 के समाचार शैलेंद्र सिंह द्वारा प्रस्ताव रखा गया की आमबाग रोड से वन निगम के कार्यालय गेट तक एवं प्रकाश जोशी से दीपक जोशी के घर तक सीसी खडंजे डालने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक के दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद रजवार, पालिका के अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोरा, वरिष्ठ लिपिक बसंत राजचंद्र, हेमंत टंडन, आदि उपस्थित रहे।
Tags :