Thu 27 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

: चंपावत जिला पत्रकार संगठन की मासिक बैठक मे पत्रकार हितो को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए दीपावली पर्व की दी गई शुभकामनाएं

admin

Mon, Oct 28, 2024

चंपावत। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित देवभूमि टूडे कार्यालय में चंपावत जिला पत्रकार संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित  बैठक में विभिन्न बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई। प्राप्त समाचार के अनुसार चंपावत जिला पत्रकार संगठन के  जिला अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली की अध्यक्षता व वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी के संचालन में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ऑनलाइन और ऑफ लाइन जुड़े  सभी पत्रकारों ने पत्रकार हितों के लिए अपने अपने विचार रखे। बैठक के दौरान ऑनलाइन मीटिंग से जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार नवीन सिंह देवपा,  आबिद सिद्दीकी, ने पत्रकारों को आर्थिक सहायता, पत्रकार उत्पीड़न, पत्रकार बीमा, परिचय पत्र दिए जाने सहित मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता को लेकर अपने विचार रखे। साथ ही पत्रकारो को आर्थिक सहायता के  लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से अभी तक जो भी  सहयोग राशि दी गई है। इस विषय पर सभी पत्रकारों ने असंतोष जताते हुए आगे इस मामले को प्रमुखता से रखे जाने की बात कही है। इस दौरान बैठक में वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर जोशी, विनोद चतुर्वेदी, नवीन देऊपा, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, लक्ष्मण बिष्ट, गिरीश बिष्ट, जगदीश तिवारी, मोहन जोशी, भगवान राम, आबिद सिद्दीकी , ललिल मोहन गहतोड़ी, दीपक धामी, रविन्द्र धामी, कुंदन सिंह बिष्ट, सुरेश गड़कोटी, प्रकाश भट्ट, नवनीत गहतोड़ी, जगदीश राय, नवल जोशी, शंकर जोशी, राजीव मुरारी सहित अन्य लोग ने अपने अपने विचार रखे। 

Tags :

जरूरी खबरें