: टनकपुर में अलविदा जुमा की नमाज मे रोजेदारो ने मांगी मुल्क व कौम की खुशहाली की दुआएं
admin
Fri, Mar 28, 2025
■■अलविदा जुम्मा नमाज़ के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से किए गए थे सुरक्षा व्यवस्था के खास प्रबंध
टनकपुर/ रमजान में पड़ने वाला आखिरी जुमा शुक्रवार यानि अलविदा की नमाज को लेकर शहर में कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए। मस्जिदों में नमाजियों की अधिक भीड़ को देखते हुए खास इंतजाम किए गए हैं। शहर में सुरक्षा को लेकर पुलिस, की तैनाती पहले से ही कर दी गई है। नई जामा मस्जिद, पुरानी जामा मस्जिद, तथा मनिहार गोठ जामा मस्जिदों के बाहर फोर्स की कड़ी तैनाती की गई है। सभी मस्जिदों में शांति पूर्वक नमाज अदा की गई। जोहर की नमाज की तरह अलविदा की नमाज 1.30 बजे शुरू हुई। नमाज के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे।

शहर के वार्ड नंबर 1 वार्ड नंबर 2 इमली पढ़ाओ, वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 3, नई बस्ती, मनिहार गोठ समेत तमाम इलाकों में सुबह से ही नमाजियों का आना जाना शुरू हो गया। मस्जिदो पर अलविदा की नमाज में हजारों नमाजी पहुंचे। रोजेदारो ने मुल्क व कौम की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। मस्जिदो के मौलानाओ ने कहा कि रमजान के महीने में आप सभी अल्लाह की जितनी भी इबादत कर ले वह कम है। रोजा रखने के साथ-साथ कुरान पाक की भी तिलावत करते रहे। उन्होंने कहा कि रमजान के पाक महीने में अल्लाह एक नेक काम के बदले 70 नेकियो का सवाब देते है। रमजान में हमारे बीच में जो भी गरीब व्यक्ति हों उनकी मदद करने की भी अपील की गई। नई जामा मस्जिद टनकपुर में मुफ्ती नोमान आलम, पुरानी जामा मस्जिद टनकपुर में मोहम्मद एजाज तथा मनिहार गोठ जामा मस्जिद में मौलाना मजीदुररहमान, नूरी मुस्तफा मस्जिद बनबसा में कारी शमशाद अहमद तथा नुरुल हुदा मस्जिद बनबसा कैनाल में सैयद जाकिर हुसैन ने अलविदा की नमाज अदा कराई।

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर सर्किल इंचार्ज शिवराज सिंह राणा, तथा कोतवाल चेतन रावत, तथा बनबसा में थाना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा के द्वारा सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए।
Tags :