: टनकपुर: उद्यमिता विकास कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में छात्र-छात्राओं ने उद्यमी, नवाचार एवं स्टार्टअप व्यवसायिक, बाजार आदि का विश्लेषण करना सीखा
admin
Wed, Apr 2, 2025
टनकपुर/ उत्तराखंड सरकार एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के सौजन्य से राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में द्वितीय दिवस के देवभूमि उद्यमिता विकास योजना कार्यक्रम एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत विशेषज्ञों ने नवाचार एवं नए स्टार्टअप की संभावनाओं पर व्याख्यान दिए। विशेषज्ञो द्वारा छात्र-छात्राओं को बाजार का विश्लेषण करना सिखाया ।साथ ही अपने आसपास के वातावरण को ऑब्जर्व करते हुए अपने उद्यम के आइडिया को विकसित करना सिखाया साथ ही विभिन्न प्रकार की साइकोलॉजिकल गतिविधियों के द्वारा छात्र छात्राओं विचार मंथन सत्र किया।

प्रथम तकनीकी सत्र में प्रोफेसर (डॉ.) एस. के. कटियार ने "नवाचार का नए उद्यम के लिए महत्व" विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने नए स्टार्टअप की स्थापना के लिए आवश्यक प्रमुख तत्वों पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को इस दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके व्याख्यान ने युवाओं को नवाचार आधारित उद्यम स्थापित करने हेतु प्रेरित किया।
द्वितीय तकनीकी सत्र में डॉ. ए. एस. खान ने "व्यवसाय अवसरों की पहचान" विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि एक सफल उद्यम की स्थापना के लिए उपयुक्त व्यवसाय अवसरों की पहचान कैसे की जा सकती है। इस सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर (डॉ.) सुनील कुमार कटियार ने की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से संवाद किया और अपने विचारों एवं जिज्ञासाओं को साझा किया। इस उद्यमिता विकास कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें आवश्यक ज्ञान एवं संसाधन उपलब्ध कराना है।देवभूमि उद्यमिता विकास योजना कार्यक्रम मे महाविद्यालय के पंजीकृत 50 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। यह योजना स्थानीय उत्पादों और स्थानीय विचार को प्रोत्साहित करने वाली योजना है। महाविद्यालय के देवभूमि उद्यमिता विकास योजना में N.G.O प्रकोष्ठ जिला संयोजक और PLV लीगल एडवाइजर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत किरन गहतोड़ी, तथा पंजीकृत छात्र-छात्राएं मोहम्मद कैफ, रुमाईशा परवीन, नीरज जोशी, राज गुप्ता, मुस्कान, सौम्या उमा, प्रियंका जोशी, अंकिता कोहली, रिया चंद, रोहन गडकोटी, दीपांशु, मिलन आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Tags :