Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

: भाजपा से बगावत पर उतरे निर्दलीय प्रत्याशी विनोद बिष्ट के चुनावी कार्यालय का हुआ शुभारंभ, कहा जनता का मिल रहा अपार समर्थन, रोचक हुआ मुकाबला

admin

Wed, Jan 8, 2025

टनकपुर ( चम्पावत ) सभी राष्ट्रीय पार्टियों के चुनावी कार्यालय खुलने के बाद अब निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना दमखम दिखाते हुए  चुनावी कार्यालय खोलकर मैदान में उतर आए हैं। यहां टनकपुर में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जो भी प्रत्याशी मैदान में है। लगता है कहीं ना कहीं यह सभी  पार्टी टिकट बंटवारे को लेकर नाराज है। माना जा रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव मैदान में उतरकर पार्टी के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।

आपको बता दें निकाय चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने के कारण  भाजपा नेता बगावत पर उतरकर निर्दलीय प्रत्याशी को मैदान में लाए हैं। मंगलवार को टनकपुर में भाजपा से बगावत कर विनोद विष्ट नें निर्दलीय प्रत्याशी  के रूप मे अध्यक्ष पद पर नामांकन करने के बाद  कार्यालय खोलकर चुनावी शंखनाद कर दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार विनोद बिष्ट ने आज मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ मिलकर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद जनता के समर्थन पर निर्दलीय उम्मीदवारी की थी जिसके चलते आज कार्यालय का उद्घाटन किया गया है, उन्होंनें बताया जनता ने जो विश्वास मुझ पर किया है। उस पर खरा उतरूंगा, और जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतकर नगर व क्षेत्र वासियों की सेवा करने का उन्होंनें दावा किया है। इस मौके पर उनके तमाम समर्थक मौजूद रहें।

Tags :

जरूरी खबरें