Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने NHPC का किया निरीक्षण, नवरत्न का दर्जा मिलने पर अधिकारियों को दी शुभकामनाएं

admin

Sun, Sep 8, 2024

रिपोर्ट/ आबिद सिद्दीकी

बनबसा- नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने रविवार को टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा एनएचपीसी लि0 का दौरा किया। एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्युत गृह एवं बैराज परिसर का भ्रमण किया। इस मौके पर उन्होंने प्रबंधन के द्वारा किए जा रहे कार्य की सरहना की।

टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक राजिल व्यास के द्वारा भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव का स्वागत किया गया।केन्द्रीय औ‌द्योगिक सुरक्षा बल द्वारा भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव को गार्ड ऑफ आनर प्रदान दिया गया। तत्पश्चात पावर स्टेशन के अतिथि गृह में राजदूत नवीन श्रीवास्तव के द्वारा प्रबंधन के साथ बैठक की गई ।इस दौरान उन्होंने टनकपुर पावर स्टेशन की गति विधियों के बारे में चर्चा कर विस्तार पूर्वक जानकारी ली, तथा एनएचपीसी लिमिटेड को नवरत्न का दर्जा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त कर सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।



Tags :

जरूरी खबरें