: नगर पालिका परिषद टनकपुर के वार्ड 9 में जया देवी का प्रचार अभियान तेज
admin
Tue, Jan 14, 2025
टनकपुर/ नगर निकाय चुनाव में वार्ड 9 से निर्दलीय प्रत्याशी जया देवी का व्यापक जनसंपर्क लगातार जारी है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर देर रात तक जनसंपर्क का चुनाव चिन्ह घंटी के लिए वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं का निराकरण करना ही उनका मुख्य उद्देश्य होगा।

कहा की वार्ड में उन्हें जनता का भरपूर प्यार और स्नेह मिल रहा है। वार्ड की जनता समस्याओं के लिए भटक रही है। उनको सुनने वाला कोई नहीं उन्होंने कहा कि अगर जनता ने आशीर्वाद दिया तो समस्याओं के लिए उनको भटकना नहीं पड़ेगा। और प्राथमिकता से उनकी समस्याओं का हल होगा।
Tags :