Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर: एस. एस. बी. व पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम ने चेकिंग के दौरान 7.38 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

admin

Tue, Apr 2, 2024

टनकपुर/ सशस्त्र सीमा बल के द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थों को पकड़ने हेतु विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने नशीले पदार्थो पर शिकंजा कसते हुए  एक युवक को स्मैक सहित गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई हेतु कोतवाली पुलिस के सूपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर एस. एस. बी. के जवानों द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को 57 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के  उप निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल एवं उत्तराखंड पुलिस टनकपुर की संयुक्त टीम द्वारा जंगली क्षेत्र में गश्त /जांच की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान भारत से नेपाल जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई तो वह भागने लगा गश्ती टीम द्वारा जब उसका पीछा कर उसे पकड़ा गया तो उसके पास से लगभग 7.38 ग्राम स्मैक बरामद की गई। सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने पकड़े गए युवक को वैधानिक कार्रवाई हेतु कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया है।

इधर कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक नवल किशोर ने बताया कि  आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags :

जरूरी खबरें