Thu 27 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

: बगैर सत्यापन के किराएदार रखना मकान मालिक को पड़ा भारी, चंपावत पुलिस ने काटा 10 हजार का चालान

admin

Mon, Oct 28, 2024

चंपावत। (गणेश दत्त पांडे) एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक लोहाघाट अशोक कुमार के द्वारा पुलिस टीम के साथ लोहाघाट क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले घरेलू नौकर, किराएदार व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया लोहाघाट क्षेत्र में सत्यापन अभियान के तहत की गई चेकिंग के दौरान किराएदारों का सत्यापन न करने का उल्लंघन पाए जाने पर खेतीखान रोड निवासी सुरेश सिंह पुत्र विक्रम सिंह का 83 पुलिस एक्ट में दस हजार रुपए का चालान किया गया तथा बिना सत्यापन के नगर में रहे तीन लोगों का भी पुलिस एक्ट में चालान किया गया। उन्होंने कहा सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के समस्त भवन व दुकान स्वामियों से बिना सत्यापन के बाहरी व्यक्तियों को न रखने की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें