: टनकपुर: विवेकानंद विद्या मंदिर के नए प्रधानाचार्य कृष्णावर्धन जोशी ने संभाला पदभार
admin
Wed, Apr 2, 2025
टनकपुर/ लाला चंभा राम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज टनकपुर में पूर्व प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडे के द्वारा वीआरएस लिए जाने के बाद नवांगत प्रधानाचार्य कृष्ण वर्धन जोशी ने कार्यभार ग्रहण किया । इस मौके पर विद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
बुधवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नए प्रधानाचार्य का फूल माला एवं शाॅल उड़ाकर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य राकेश चंद पांडे तथा विद्यालय के प्रबंधक दरबान सिंह करायत ने स्वागत किया।

प्रधानाचार्य कृष्ण वर्धन जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय को ऊंचाइयों पर स्थापित करना उनका प्रथम लक्ष्य है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विद्यालय के आचार्य पूरन सिंह बोहरा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर आचार्य सुरेश चंद्र जोशी , संदीप जोशी, मोहन चंद पांडे, नवीन चंद तिवारी, हरीश चन्द्र पांडे, एवं आचार्य किरन बिष्ट, प्रभा पांडे , प्रीति गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Tags :