: बनबसा में जंगल चारा लेने गई महिला को तेंदुए ने बनाया अपना निवाला, साथ गई महिलाओं ने भाग कर बचाई जान, ग्रामीणों में आक्रोश
admin
Wed, Mar 26, 2025
बनबसा- बनबसा में जंगल घास लेने गई एक महिला को चीता ने अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना साथ गई महिलाओं ने ग्रामीणों को दी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार बनबसा थाना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि बुधवार को विरमा देवी पत्नी उदय चंद उम्र 45 वर्ष निवासी मझगांव देवीपुरा 4-5महिलाओं के साथ गांव से लगे जंगल में घास लेने गई थी।इसी दौरान घात लगाए चीता ने उसके ऊपर हमला कर लहूलुहान कर जंगल में खींचकर ले गया। घटना की सूचना विरमा देवी के साथ गई महिलाओं द्वारा स्थानीय पुलिस सहित ग्रामीणों को बताया गया कि उक्त महिला को चीता द्वारा हमला कर जंगल की तरफ ले गया है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस, वन विभाग व ग्रामीणों द्वारा जंगल में महिला की खोजबीन की गई। जहां मौके पर पहुंची टीम को क्षत विक्षत हालत में महिला का शव बरामद हुआ। ग्राम प्रशासक देवीपुरा दीपक चंद्र रजवार ने बताया कि दो माह में यह दूसरी घटना है जिसमें महिला की जान चली गई है। महिला का पति मजदूरी करके घर चलाता है, परिवार में दो ही लोग थे।इनकी कोई संतान नहीं थी। रेंजर जीवन चन्द्र उप्रेती ने बताया की ग्राम वासियों को कई बार जागरुक किया था की जंगल में न जाएं। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,
Tags :