: लायंस क्लब का 23 वाँ भव्य दीपावली मेला 21 से 23 अक्टूबर तक टनकपुर में होगा आयोजित
admin
Tue, Sep 10, 2024
रिपोर्ट/ आबिद सिद्दीकी
■ होटल राजश्री में आयोजित लायंस क्लब की बैठक में तीन दिवसीय भव्य दीपावली मेले का लिया गया निर्णय,
■ गरीबों, असहायों की मदद और जनहित के कार्यों के लिए लायंस क्लब विगत 22 सालों से दीपावली मेले का करता आ रहा है सफल आयोजन
टनकपुर - दीपावली मेले को लेकर नगर के राजश्री होटल में लायंस क्लब अध्यक्ष वैभव अग्रवाल की अध्यक्षता में क्लब के पदाधिकारीयों की बैठक सोमवार को संपन हुई। बैठक में सबकी सहमति से तय किया गया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय भव्य दीपावली मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा

आपको बता दे गरीबों, असहायों की मदद और जनहित के कार्यों के लिए लायंस क्लब 22 सालों से दीपावली मेले का आयोजन करता आ रहा है। इस संबंध में लायंस क्लब अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने जानकारी दी है कि आगामी माह अक्टूबर 2024 में 23 वें भव्य दीपावली मेले का आयोजन 21 अक्टूबर को होगा और 23 अक्टूबर को आर्केस्ट्रा नाइट एवं लक्की ड्रा के साथ मेले का समापन किया जाएगा। और बताया मेले के पहले और दूसरे दिन के दौरान डांस कंपटीशन और स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर दिया जाएगा एवं सम्मानित किया जाएगा,

मेले के आखरी दिन आर्केस्ट्रा नाइट और लकी ड्रा होगा। प्रथम पुरस्कार रॉयल ईनफील्ड हंटर मोटरसाइकिल, द्वितीय पुरस्कार होंडा शाइन मोटरसाइकिल, तृतीय पुरस्कार एलइडी टीवी, चतुर्थ पुरस्कार वाशिंग मशीन, पंचम पुरस्कार तीन साइकिल, छठा पुरस्कार पांच फैन,सप्तम पुरस्कार 10 वाटर कूलर,और 100 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे, बैठक के दौरान सचिव लायन रचित मेहरोत्रा, मेला चेयरमेन क्रांति मोहन सक्सेना, लायन अंकित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, दीपक जैन, गौरव अग्रवाल, पुनीत शारदा आदि मौजूद रहे।
Tags :