Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर: लायंस क्लब द्वारा 4 अगस्त को कराई जाएगी मेहंदी क्वीन प्रतियोगिता, प्रतियोगी जल्द से जल्द करवाएं रजिस्ट्रेशन

admin

Sun, Jul 28, 2024

टनकपुर/ नगर क्षेत्र के एक होटल में लायंस क्लब के अध्यक्ष वैभव अग्रवाल की अध्यक्षता में क्लब की बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन करते हुए डायरेक्टर अंकित अग्रवाल बताया कि क्लब द्वारा आगामी 4 अगस्त 2024 को मेहंदी क्वीन प्रतियोगिता  आयोजित कराई जाएगी।

  प्रतियोगी अपनी एंट्री 3 अगस्त तक अवश्य करवा लें।  अधिक जानकारी के लिए प्रतियोगी हरी ट्रेडर्स निकट एसबीआई मोबाइल नंबर 9758006573 पर संपर्क कर सकते हैं। क्लब मेंबर नविता जैन ने कहा कि मेहंदी क्वीन प्रतियोगिता का पंजीकरण शुल्क ₹30 रुपए निर्धारित किया गया है। सभी प्रतियोगियों को अपनी मेहंदी की कोन घर से बनाकर लानी होगी। छापे या टैटू वाली मेहंदी मान्य नहीं होगी।  आयु सीमा 15 वर्ष से ऊपर रखी गई है। किसी भी प्रतियोगि  के हाथ में पहले से लगी हुई मेहंदी नहीं मान्य होगी।  क्लब का निर्णय अंतिम व मान्य होगा। डबल इंजन की सरकार यानि व्यापार मंडल अध्यक्ष, और लायंस क्लब अध्यक्ष  वैभव अग्रवाल  ने बताया कि सभी प्रतियोगी को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे । इस मौके पर सचिव रचित मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष दीपक छतवाल, सहित क्लब  मेंबर मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें