Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर में पालिका आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया

admin

Fri, Sep 22, 2023

टनकपुर/ नगर क्षेत्र में पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा की अध्यक्षता में  नगरपालिका आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में वार्ड 9 की जनता द्वारा अपने-अपने वार्ड की समस्याएं जैसे विद्युत बल्ब लगाने, फागिंग करवाने, नालियों की साफ सफाई ,ग्रहकर संबंधी, एवं कीटनाशक दवाइयां को छिड़कावों की समस्याएं रखी गई । स्थानीय जनता के अनुरोध पर चेयर पर्सन विपिन कुमार वर्मा और अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। 

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बोर्ड की ओर से चुनाव के समय किए गए वादों को क्रमबद्ध तरीके से पूरा करने के लगातार प्रयास जारी है। अधिकांश वायदे अब तक पूरे किए जा चुके हैं। वादों को पूरा करने की कवायद लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा स्वस्थ लोकतंत्र की परंपरा में विश्वास रखती है, इसलिए नगर का विकास दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किया जा रहा है। जनता की सेवा करना ही भाजपा की रीति नीति है और कहा कि जनता की भावनाओं के अनुरूप काम करना ही उनका परम कर्तव्य है इस मौके पर सभासद योगेश पांडे, अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा, वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, वरिष्ठ सहायक विनोद चंद बिष्ट ,हेमंत टंडन, अनुराधा यादव ,अर्जुन सिंह, प्रिया बिष्ट, मनोहर सिंह, नीरज सिंह, प्रकाश नेगी ,उर्मिला देवी, मोहित कुमार ,निम्मी निषाद सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे  

Tags :

जरूरी खबरें