: भारत विकास परिषद के सौजन्य से किया गया राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन, 11 विद्यालय के बच्चों ने किया बढ़ चढ़कर प्रतिभाग•••
admin
Sun, Sep 8, 2024
■■ पहला पुरस्कार- विजन पब्लिक स्कूल के नाम
रिपोर्ट/ आबिद सिद्दीकी
टनकपुर/ भारत विकास परिषद टनकपुर शाखा के सौजन्य से रविवार को आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता मे देश भक्ति गीतों की धारा बहती रही। कार्यक्रम में उपस्थित लोग देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होते रहे। प्रतियोगिता में टनकपुर क्षेत्र के 11 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई ।जिसमे हिंदी एवं संस्कृत भाषा में गीत गाए गए। दोनों ही भाषाओं के अंको को जोड़कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान दिए गए।

शाखा अध्यक्ष राजीव आर्य की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। व संचालन सचिव सत्य प्रकाश द्वारा किया गया कार्यक्रम में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के सचिव नीरज कुमार, प्रांतीय संगठन सचिव विनय खुल्लर, एवं निर्णायक मंडल में नरसिंह कुंवर , आकाश प्रभाकर , एवं ललित मोहन , क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव नरेंद्र अरोड़ा एवं खटीमा से प्रांतीय महा सचिव, हरीश शर्मा का भी मार्गदर्शन मिला ।

काठगोदाम शाखा से भारत को जानो की संयोजिका ममता खुल्लर भी उपस्थित रही । शाखा के संरक्षक रोहतास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, कार्यक्रम संयोजक नवीन कोहली, महिला संयोजिका सीमा अग्रवाल, दीपक शारदा, विनय अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, अंकुर टंडन, भुवन जोशी, रवि कुमार , अजय देउपा, संजय गर्ग, राजीव अग्रवाल, विमी आर्य, कोमल टंडन, शिखा शारदा, रीना कोहली, सरिता अग्रवाल, बीना अग्रवाल, नेहा गर्ग, आदि ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम में टनकपुर के सभी क्षेत्र में प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। तथा पांच नए सदस्यों को जोड़ा गया ।
समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विजन पब्लिक स्कूल, दूसरा स्थान ब्लू माउंटेन एवं तीसरा स्थान पैरामाउंट पब्लिक स्कूल को मिला। शाखा अध्यक्ष राजीव आर्य ने कहा की इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य गीत के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाना है। और कहा कि जो भी हम अच्छा काम करते हैं वह देशभक्ति ही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए समर्पण की जरूरत है। इसके लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को भारत विकास परिषद आगे बढ़ा रहा है।
Tags :