Tue 13 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: लोहाघाट: पंचेश्वर क्षेत्र में बरपा कुदरत का कहर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों का हाल चाल जाना , प्रशासन से आपदा प्रभावित क्षेत्र का शीघ्र सर्वे करने की करी मांग

admin

Tue, Sep 17, 2024

लोहाघाट/ भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने  पंचेश्वर क्षेत्र में आई भीषण आपदा में आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने किमतोली से पंचेश्वर तक 30 km पैदल चल कर  क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि  पंचेश्वर मे आपदा का भयंकर मंजर देखने को मिला है।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए  उन्होंने कहा कि बीती13 सितम्बर की दोपहर में आई आपदा की पीड़ा सीमांत के 10-12 गांवों के ग्रामीणों को गहरा सदमा दे गई है।

किमतोली से पंचेश्वर तक सड़क 20-25 स्थानों में बहुत बुरी तरह क्षतिग्रस्त है।  अस्थाई रुप से सड़क को सुचारू रुप से चालू करने में 2 माह से अधिक का समय लगेगा, किमतोली से लेकर पंचेश्वर तक के सभी गांवों में आपदा से भयंकर क्षति हुई है। लेकिन सबसे बड़ा नुकसान पंचेश्वर क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों विविल, खाइकोट और निडिल ग्राम पंचायतों में हुआ है।

ग्रामीणों के मकानों में मलवा घुस गया है, गौशाला टूट गई है, आम, केले के बगीचे बह गए, मादरा, धान, मडुवा, गहत, मास की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है, पेयजललाइन, सिंचाई योजना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, राजकीय इंटर कॉलेज विविल तक बच्चों को पहुंचाने वाली गाडी बह गई , पर्यटकों के लिए बनाए गए हट बह गए, झुला पुल क्षति ग्रस्त हो गया है,पंचेश्वर महादेव मंदिर को जाने वाला रास्ता 200 मीटर अधिक पहाड़ टूटने से क्षति ग्रस्त हो गया है।। ग्रामीणों का कहना है कि इतना भयानक मंजर उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि  शीघ्र पंचेश्वर क्षेत्र में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का व्यापक सर्वे कर आपदा प्रभावितों की मदद की जाए जिससे सीमांत के ग्रामीणों का जन जीवन पुनः पटरी में लौट सके।

Tags :

जरूरी खबरें