: एनसीसी 78 यूके बटालियन हल्द्वानी के स्थान पर अब 2 यू के (1) COY चंपावत के नाम से होगी संचालित जारी हुए आदेश
admin
Sun, Apr 13, 2025
टनकपुर/ ठा श्यामसिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर मे संचालित एनसीसी 78 यू के बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के स्थान पर अब "2 यू के (I)coy चम्पावत से संचालित होंगी। इस आशय की जानकारी विद्यालय के प्रिंसिपल हरिश्चंद्र पाठक ने दी है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व हल्द्वानी और चम्पावत के एनसीसी से जुड़े सैन्य अधिकारियो ने इस कॉलेज का निरिक्षण किया और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर दिशा निर्देश दिए।

फर्स्ट ऑफिसर एस एस राणा और कैप्टेन एल डी तिवारी ने कहा की इस कॉलेज के कई कैडेटो का चयन सरकारी नौकरी के साथ साथ प्राइवेट संस्थानो मे भी हुआ हैं। जैसे आर्मी, आई टी बी पी, एयर फ़ोर्स, नेवी, पुलिस, पीएसी आर टी ओ आदि कई जगहों पर इस कॉलेज के कैडेट सेवाएं दे रहे है।
और बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक सभी सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, निशुल्क ड्रेस, जूते, पुस्तक, माध्यन्ह भोजन सहित कई छात्रवृति भी होनहार छात्रों को दी जाती हैं। जिन छात्रों को सरकारी सभी सुविधाएं प्राप्त करनी हो और निशुल्क शिक्षा प्राप्त करनी हो वो जल्द से जल्द कक्षा 6,7,8 मै भी प्रवेश लें सकता हैं।
कक्षा 9 से कक्षा 12 तक आर्ट्स, विज्ञानं के साथ साथ कॉमर्स की पढ़ाई भी यहाँ पर पूरे मनोयोग से कराई जाती हैं यू सर्क द्वारा यहां स्टीम लैब की भी स्थापना की गयी हैं। जिससे छात्र बहुत कुछ प्रैक्टिकल कर सीखते हैं । उन्होंने कहा कि एनसीसी जूनियर डिवीज़न मे प्रवेश शीघ्र होने वाले हैं इसलिये सभी छात्रों को इस कॉलेज मे कक्षा 9 मे प्रवेश हेतु शीघ्र संपर्क करना चाहिए और सीनियर डिवीज़न हेतु भी प्रोविशनल एडमिशन जल्दी लेना चाहिए।
Tags :