: बनबसा में ₹200000 के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार, भारत- नेपाल बॉर्डर एस. एस. बी. जवानों ने पकड़ा सीमा शुल्क विभाग को सोपा
admin
Sat, Sep 14, 2024
■ सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने नेपाल से भारत लेकर आ रहे प्रतिबंधित सामान के साथ एक व्यक्ति को और किया गिरफ्तार
बनबसा /भारत नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक शख्स को अवैध रूप से लेकर जा रहे दो लाख भारतीय रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया व्यक्ति नेपाल निवासी है। सशस्त्र सीमा बल के मनोहर लाल कमांडेंट 57 बटालियन एस.एस. बी के निर्देश अनुसार जसोबंता सेनापति सहायक कमांडेंट की अध्यक्षता में भारत नेपाल चेक पोस्ट बनबसा पर जांच प्रक्रिया सघनतापूर्वक चलाया जा रहा है।

तथा भारत से नेपाल एवं नेपाल से भारत आने जाने वाले व्यक्तियों व सामानों की सघन तलाशी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वहां से भारत और नेपाल दोनों देशों के नागरिक आना-जाना करते हैं चेक पोस्ट पर 24 घंटे जवान ड्यूटी पर तैनात रहते हैं इस रास्ते से आने जाने वाले हर किसी की जांच की जाती है और उसके बाद ही आगे जाने की अनुमति मिलती है इस दौरान एक व्यक्ति जो की भारत से नेपाल जा रहा था ड्यूटी पर तैनात जवानों ने बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान संतोष चंद्र उम्र 35 वर्ष पुत्र गौरीचंद निवासी महेंद्र नगर कंचनपुर से भारत से नेपाल जाने की क्रम में दो लाख रुपए जप्त किए हैं। इस दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने किसी भी तरह का वैध दस्तावेज नहीं दिखाया। इसलिए नियम के तहत रुपए जप्त कर लिए गए हैं। तथा जितेंद्र कुमार पुत्र हरि चंद निवासी हरियाणा से प्रतिबंधित सामान लेकर नेपाल से भारत आ रहा था पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद रुपए सहित सीमा शुल्क विभाग के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक आरती बुनकर, मुख्य आरक्षी, संजीत सिंह बाली, आरक्षी राम सिंह आदि मौजूद रहे।
Tags :