Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: लायंस क्लब द्वारा आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में निकिता, को पहनाया गया मेहंदी क्वीन का ताज

admin

Mon, Aug 5, 2024

टनकपुर। लायंस क्लब टनकपुर की ओर से नगर क्षेत्र के होटल राजश्री में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  

कार्यक्रम संयोजक अंकित अग्रवाल ने बताया कि मेहंदी क्वीन-2024 प्रतियोगिता में 55 छात्राओं ने भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता की प्रथम पुरस्कार की विजेता निकिता रहीं। वहीं द्वितीय स्थान पर पूनम, राजपूत तृतीय स्थान पर खुशी सक्सेना और चतुर्थ स्थान पर प्रेरणा सिंह व सपना कोहली पांचवें स्थान पर रही।

रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने निर्धारित समय पर अपने हाथ में एक से एक सुंदर मेहंदी रचाई। निर्णायक मंडल में अनीता शारदा, छवी गुप्ता, बीना अग्रवाल, शामिल थीं। आयोजन में क्लब अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक छतवाल, सचिव रचित मेहरोत्रा, अभिषेक गुप्ता, दीपक जैन, गौरव अग्रवाल, पुनीत शारदा, मोहित अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, क्रांति मोहन सक्सैना आदि ने सहयोग दिया।  अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने बताया कि आगे भी क्लब द्वारा अनेको कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे

Tags :

जरूरी खबरें