Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: आधार बनवाने के लिए अब नहीं होना पड़ेगा परेशान, क्योंकि टनकपुर में खुल गया आधार सेवा केंद्र, कहां खोला गया केंद्र देखें पूरी खबर

admin

Wed, May 15, 2024

रिपोर्ट आबिद सिद्दकी

टनकपुर/ भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार से जुड़ी सेवाओं को गति देने और इससे जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान के लिए  रोडवेज स्टेशन मार्ग कैलाश होटल के सामने टनकपुर में आधार सेवा केंद्र खोला गया है। इस केंद्र में आधार से संबंधित सभी कार्य किये जा रहे हैं।

आधार सेवा केंद्र के प्रबंधक मोहन सिंह अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि  आधार कार्ड संबंधित कार्यों के लिए स्थानीय लोग रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

आपको बता दें आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) आपकी पहचान का एक सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है. सरकारी योजनाओं का लाभ पाना हो, या फिर बैंक जुड़ा कोई काम हो लगभग सभी जगह ये मांगा जाता है. जिस तेजी से आधार की जरूरत हर क्षेत्र में बढ़ रही है, अब इस बात को संज्ञान में लेते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बड़ा प्लान बनाया है. इसके तहत देश के बड़े शहरों में सैकड़ों केंद्र खोले जाएंगे।

UIDAI ने देश के बड़े शहरों मे  आधार सेवा केंद्र खोलने का प्लान तैयार किया है. ये आधार सेवा केंद्र देश के सभी मेट्रो सिटी, सभी राज्यों की राजधानी और केंद्र शासित प्रदेशों में खोले जाएंगे। आधार से जुड़े कामों के लिए हालांकि, सेवा केंद्र के अलावा देश भर में 35,000 से ज्यादा आधार सेंटर भी चल रहे हैं, जिनका संचालन बैंक, पोस्ट ऑफिस और राज्य सरकारों द्वारा किया जा रहा है.

Tags :

जरूरी खबरें