Wed 14 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: पहली बार रिखोली गांव पहुंचने पर लोगों ने डीएम का किया भावपूर्ण स्वागत, एवं बताई क्षेत्रीय समस्याएं

admin

Wed, Oct 30, 2024

वरिष्ठ पत्रकार /गणेश दत्त पांडे

देवीधुरा। जिलाधिकारी नवनीत पांडे अवकाश के दिनों में भी ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने के साथ आपदा कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने ढोलीगांव के शिवालय एवं गोरखनाथ मंदिर में दर्शन कर जिले के लोगों की सुख शांति की कामना की। इसके बाद वे ग्राम पंचायत रिखोली के राउमावि पारस गए जहां लोगों ने उनका स्वागत करने के साथ उन्हें क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कई समस्याओं का मौके में ही समाधान कर रिखोली से पारस रिखोली,गर्शलेख को जोड़ने वाली सड़क को शीघ्र ठीक कराने का आश्वासन दिया कहा यह सड़क इतनी महत्वपूर्ण है कि इसके बनने से यहां के लोगों की ब्लॉक मुख्यालय की दूरी बहुत कम हो जाएगी। रिखोली गांव में उन्होंने चौपाल लगाकर भी जन समस्याएं सुनी। उनके पूरे भ्रमण में मंडी परिषद के पूर्व निदेशक डी डी पाण्डे, ढोलीगांव के ग्राम प्रधान कमल किशोर पाण्डे,पूर्व ग्राम प्रधान गिरीश सिंहवाल,दीप पाण्डे,पुष्कर सिंह सिनग्वाल,जगदीश पाण्डे, सुराज सिंह,बसंत लोहनी, कौनस्तूभानंद, भास्करानंद आदि ग्रामीण उनके भ्रमण में साथ थे। जिलाधिकारी ने इस दौरान आपदा से प्रभावित गांवों में चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया।

Tags :

जरूरी खबरें