Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: देवभूमि उद्यमिता विकास योजना के 9 वें दिन टनकपुर राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण

admin

Wed, Apr 9, 2025

टनकपुर/  देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत उद्यमिता विकास कार्यक्रम के 9वें दिवस पर औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के तमाम छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया।

प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को देवभूमि उद्यमिता योजना (DUY) के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय, टनकपुर में चल रहे उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) के नौवें दिवस पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ  प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था।औद्योगिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने नगर क्षेत्र की वरिष्ठ व्यवसायी दीपक शारदा के यहां शारदा ब्रदर्स इंडस्ट्री, टनकपुर का दौरा किया, जहाँ उन्होंने हल्दी पाउडर, दाल चीनी पाउडर, अदरक पाउडर, लाइकोपोडियम पाउडर, करी पत्ता पाउडर तथा तेज पत्ता पाउडर के निर्माण व पैकेजिंग प्रक्रिया को समझा। फैक्ट्री प्रशिक्षक दिनेश जोशी एवं  जलील अहमद ने छात्रों को इन उत्पादों की पैकिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने नवयोग रिसर्च सेंटर फॉर नैचुरोपैथी एंड न्यूरोथैरेपी, बिछई (टनकपुर) का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने न्यूरोथैरेपी और नैचुरोपैथी के व्यावसायिक स्वरूप को समझा तथा इन क्षेत्रों में उद्यम स्थापित करने की संभावनाओं पर जानकारी प्राप्त की। इस औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य था: छात्रों को औद्योगिक प्रक्रियाओं, संचालन और कार्यसंस्कृति का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना, AYUSH एवं वेलनेस उद्योग में उद्यमिता से संबंधित व्यवहार, चुनौतियाँ एवं संभावनाओं की जानकारी देना, कक्षा में प्राप्त ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना, सफल उद्यमियों और स्टार्टअप्स की कहानियों से प्रेरणा लेना, अवलोकन, विश्लेषण, संवाद एवं समस्या समाधान जैसे कौशलों का विकास करना, उत्पादन, विपणन, वित्त, मानव संसाधन तथा आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन की जानकारी प्राप्त करना, उद्योग विशेषज्ञों, मार्गदर्शकों एवं संभावित साझेदारों से संवाद के अवसर प्रदान करना,स्थानीय संसाधनों की पहचान व उपयोग की समझ विकसित करना, उद्योगों द्वारा अपनाई गई नवीन एवं सतत व्यावसायिक पद्धतियों को जानना, DUY व अन्य योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध सरकारी सहायता, योजनाएँ एवं वित्तीय अवसरों की जानकारी देना, पूरे औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अब्दुल शाहिद, डॉ. पंकज उप्रेती एवं डॉ. रोहित शर्मा द्वारा किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं समन्वय DUY के नोडल अधिकारी एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन AYUSH एंड वेलनेस के समन्वयक प्रो. डॉ. सुनील कुमार कटियार द्वारा की गई। डॉ. कटियार ने कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में नवाचार और आत्मनिर्भरता की भावना को जागृत करते हैं, जो भविष्य में उन्हें सफल उद्यमी बनने की दिशा में प्रेरित करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें