: उपखंड अधिकारी के निर्देश पर मनिहार गोठ में लगाया गया 250 के बदले मे 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर
admin
Sat, May 25, 2024
■ ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात •• संजय राणा जेई टनकपुर
टनकपुर। ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में फाल्ट व ओवरलोड की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए शनिवार को बिजली निगम ने 250 केवीए के बदले में 400 केवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगा दिया है। अब ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।

प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय उपभोक्ताओं की मांग पर विद्युत विभाग ने विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए निगम की ओर से विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए हैं। इधर ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में विगत कई वर्षों से 250 केवीए का एक ट्रांसफार्मर ओवरलोड का शिकार बना हुआ था। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को ओवरलोड की समस्या से निजात दिलाने और तकनीकी फाल्ट को रोकने के लिए उपखंड अधिकारी मयंक भट्ट के प्रयास से ट्रांसफार्मर को उच्चीकृत कर 250 केवी के स्थान पर 400 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाया गया है।

जेई संजय राणा ने बताया कि ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में 400 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाया गया हैं। इसके लगने से बिजली आपूर्ति सुचारु रखने में मदद मिलेगी। इधर ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में अधिक क्षमता का ट्रांसफॉर्म लगाए जाने से ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मियों का आभार व्यक्त किया है। ट्रांसफॉर्म लगाए जाने के दौरान जेई संजय राणा, लाइनमैन विजय मंडल, सुमेर चंद एसएसओ मोहम्मद रफीक आदि विद्युत कर्मी मौजूद रहे।
Tags :