Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर: मुस्लिम समाज के लोगों ने आपत्तिजनक पोस्ट के आरोपी के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग, एसडीएम को दिया ज्ञापन

admin

Tue, Oct 1, 2024

टनकपुर/ यहां क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के ही एक व्यक्ति मुकीम खान ने अपने  सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर   एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी। पोस्ट को देखने के बाद बड़ी संख्या हिंदूवादी संगठन  के लोग कोतवाली थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस से आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी पर कड़ी कार्रवाई  की मांग की और आरोपी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे एवं थाने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में इधर नई मस्जिद इंतजामियां  कमेटी मे शामिल मुस्लिम समाज के लोगों ने आरोपी युवक द्वारा की गई पोस्ट से नाराजगी व्यक्त की है।

उन्होंने उप जिलाधिकारी आकाश जोशी को ज्ञापन देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रति पुलिस क्षेत्र अधिकारी और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर को दी है।

मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष इंतेखाब आलम ने बताया कि आरोपी व्यक्ति मुकीम खान के द्वारा भगवान शिव की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर शेयर की गई थी। इस मामले में मुस्लिम समाज कि लोगों ने पुरजोर विरोध करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है । उन्होंने कहा कि हमारे  शांतिप्रिय टनकपुर नगर  क्षेत्र का समस्त मुस्लिम समाज इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करता है। बताया कि मुस्लिम समाज उक्त कृत्य करने वाले आरोपी मुकीम के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी मांग करता है ज्ञापन में फिरदौस सिद्दीकी,  मोहम्मद फैसल, मोहम्मद उस्मान, वकील अहमद, समीर, असलम आदि के हस्ताक्षर है।

Tags :

जरूरी खबरें