Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

: रेलवे की कार्रवाई से पल भर में चकनाचूर हो गए लोगों के सपनों के आशियाने

admin

Mon, Sep 30, 2024

रिपोर्ट /आबिद सिद्दीकी

■■ 50 से अधिक कच्चे झलों को कर दिया धराशाई

■■ गरीब तबके के लोगों के आशियानो पर चला रेलवे का बुलडोजर

■■ आशियाने टूट जाने के बाद पीड़ित लोग खुली के छत के नीचे रात बिताने को हुए मजबूर

टनकपुर/ रेलवे विभाग ने बुलडोजर चलाकर गरीबों के आशियाने को तहस-नहस कर दिया। जैसे ही बुलडोजर चलना शुरू हुआ वैसे ही लोगों में अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बताते चलें कि टनकपुर नगर परिषद क्षेत्र के रेलवे लाइन के किनारे अवैध रूप से झुग्ग झोपड़ी में बसे लोगों के आशियाने को रेलवे विभाग ने बुलडोजर से तोड़ दिया।

इस दौरान लोगों ने अधिकारियों से गुहार भी लगाई। महिलाओं ने कहा कि साहब हमारे सपनों के आशियानों को मत तोड़ो, घर उजाड़ने के बाद आखिर हम सभी जाएं तो जाएं कहां लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी लोगों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार असल में गरीबों को उजाडने का कार्य कर रही है।

अमीरों के घर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। आपको बता दें रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर कई वर्षों से लोगों ने कब्जा का निर्माण कर रखा था। इसे लेकर पिछले दिनों रेलवे  ने लोगों को घरों को खाली करने के आदेश दिए थे। लेकिन लोगों ने नोटिस को अनदेखा कर दिया।

सोमवार को रेलवे ने तोड़फोड़ की और करीब 50 से अधिक कच्चे झलों को लोगों की आंखों के सामने नेस्ता नाबूत कर दिया। लेकिन पक्के बने मकान अभी भी बच गए हैं। रेलवे लाइन के किनारे करीब 20 वर्षों से आशिया बना कर रह रहे गरीब तबके के लोगों ने तोड़फोड़ कार्रवाई रोकने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई

महिलाओं ने कहा कि साहब हमारे घरो को मत तोड़ो घर टूटने के बाद आखिर हम कहां जाएंगे हमारे बच्चों के बारे में सोचो रहने के लिए अभी छत भी नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने लोगों की एक न सुनी।।

और उनके सपनों के आशियाने पर बुलडोजर चला दिया। झुग्गी झोपड़ी तोड़ने के दौरान घर में रखे कीमती सामान भी बुलडोजर जेसीबी की चपेट में आ गए जिससे हजारों रुपए के नुकसान होने की आशंका जताई है। मौके पर एसडीएम आकाश जोशी, रेलवे पुलिस के उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश समेत रेलवे अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

Tags :

जरूरी खबरें