: मौमटी का शीशा तोड़कर घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 03 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के माल की शत प्रतिशत हुई बरामदगी
admin
Thu, Sep 19, 2024
टनकपुर/ मनिहार गोठ स्थित जाट फॉर्म में बीती 12 जुलाई को वादी विवेक भट्ट पुत्र डूंगरदेव भट्ट, निवासी नवयोग केन्द्र के द्वारा पुलिस को चोरी की सूचना दी गई थी। इस मामले में थाना टनकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 86/ 2024 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। चोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति द्वारा तत्काल उक्त घटना के अनावरण हेतु टीम गठित कर घटना का अनावरण किये जाने के निर्देश जारी किये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी टनकपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर के नेतृत्व में उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु कुशल सुरागरसी पतारसी, सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग व सर्विलांस की सहायता से मुकदमा उपरोक्त की घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तगण को मय चोरी के माल के साथ सालवनी जंगल बारूदकोठी के पास मनिहारगोठ से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त गण से बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317 (2)/3(5)bns की वृद्धि की गई है अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में स्वयं के नशे की पूर्ती हेतु रुपयों की आवश्यता होने के कारण चोरी की घटना को अंजाम देना बताया गया है। अभियुक्तगण को आज रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश करवाया जा रहा है। पुलिस टीम में योगेश उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर, राकेश कठायत उपनिरीक्षक थाना टनकपुर, हे0कानि0 160 मोहन तोमक्याल, हे0कानि0 सोहन गिरी,कानि0 मौ0 नासिर , हे0 कानि0 विनोद यादव आदि शामिल रहे
■ चोरी के मामले में गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. आसिफ पुत्र आबिद हुसैन निवासी मनिहारगोठ थाना टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 20 वर्ष
2. पंकज पुत्र गोविन्दराम निवासी मनिहारगोठ थाना टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 20 वर्ष
3. फैजल अली पुत्र फरियाद अली निवासी मनिहारगोठ थाना टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 25 वर्ष
**मालबरामदगी***-
1. एक प्लास्टिक के कट्टे के अंदर एक अदद सैमसंग टीवी 24 इंच
2. 1 नीले रंग की जींस
3. 1 मिक्सी
4. 2 प्लास्टिक जार
5. 1 मट्ठा बनाने वाली मशीन
6. 1 इण्डैन गैस सिलेण्डर
7. 1 पंखा
8. 1 एल्यूमिनियम सीढ़ी
Tags :