Wed 14 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: मनिहार गोठ मे किराए के मकान पर रह रहे युवक पर लगा शारीरिक शोषण का आरोप, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

Fri, Oct 18, 2024

टनकपुर। नगर के ग्रामीण क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे हाल निवासी  युवक पर नाबालिग के शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीण ने हाल निवासी  मनिहार गोठ (टनकपुर) निवासी मयूर खान पर उसकी नाबालिग बेटी के शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। ग्रामीण का कहना था कि आरोपी करीब पांच साल से बेटी का शोषण कर रहा था। परेशान होकर उसकी बेटी ने अब उसे सारी बात बताई है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 आईपीसी, 3/4 पॉक्सो अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। विवेचना एसआई हिमानी गहतोड़ी को सौंपी गई है। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें