Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: उप निरीक्षक तेज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नशे पर वार करते हुए 209 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

admin

Fri, Feb 14, 2025

टनकपुर / थाना पाटी क्षेत्र में पुलिस ने 209 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चरस बिक्री से अर्जित 550 रू0 भी बरामद  किए।

प्राप्त समाचार के अनुसार अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक  जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में पाटी पुलिस ने गुरुवार को जनपद चम्पावत के  थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत उप निरीक्षक तेज कुमार प्रभारी चौकी देवीधुरा द्वारा मय पुलिस टीम के चैकिंग अभियान के दौरान मूलाकोट क्षेत्र मे अभियुक्त रमेश सिंह पुत्र धन सिंह निवासी मूलाकोट बाजार थाना पाटी जनपद चंपावत उम्र लगभग 51 वर्ष के कब्जे से कुल 209 ग्राम अवैध चरस व चरस बिक्री से अर्जित कुल रुपए 550 रू0 बरामद किए। पुलिस ने उक्त सम्बन्ध में थाना  पाटी में मुकदमा अन्तर्गत धारा 08/20/27 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकत किया गया।  पुलिस टीम मे उप निरीक्षक तेज कुमार (प्रभारी चौकी देवीधुरा)  हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, का0 बसंत पांडे शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें