Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

: पुलिसकर्मी कमल सिंह की पुत्री दिव्यांशी और लालबाबू की पुत्री राधिका को एसपी चंपावत द्वारा किया गया सम्मानित

admin

Fri, Jan 17, 2025

■■ सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में विशेष श्रेणी मे पास दिव्यांशी सिंह और राधिका मौर्या को  एसपी चंपावत अजय गणपति ने किया सम्मानित

टनकपुर/ पुलिस कार्यालय चंपावत में  आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों के मेधावी बच्चों को एसपी अजय गणपति ने सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक के हाथों से सम्मानित होने पर बच्चों के चेहरे चहक उठे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने हाई स्कूल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 94.5% अंक लाने पर राधिका मौर्य पुत्री लालबाबू  मौर्य को 5000 की राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वही इंटरमीडिएट की छात्रा दिव्यांशी सिंह पुत्री कमल सिंह ने 92% प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे इन्हें भी ₹20000 की राशि व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर उज्जवल भावी जीवन की कामना की साथ ही सम्मानित किए गए बच्चों से उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली भावी योजनाओं के बारे में पूछा पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को पढ़ाई के समय के अपने अनुभव शेयर किए उन्होंने बच्चों से मेहनत और लगन से पढ़ाई पूरी करने पर जोर दिया कहा कि उनके द्वारा भी और भी अच्छा परिणाम दिया जा सकता है इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी चंपावत वंदना वर्मा,  टनकपुर शिवराज सिंह राणा प्रभारी कोतवाली टनकपुर सुरेंद्र सिंह कोरंगा सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें